
Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और 34 वार्ड सदस्यों ने मंगलवार को अपने पद की शपथ ले ली है। कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने सभी को उनके पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही मानगो नगर निगम का नया बोर्ड तैयार हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब डिप्टी मेयर पद के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है।
यहां अंदर खाने डिप्टी मेयर के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। मानगो के वार्ड पार्षद जीएम राजा समेत कई लोग डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनने की कतार में हैं। डिप्टी मेयर को लेकर 4:00 बजे तक परिणाम आने की संभावना है। परिणाम आने के फौरन बाद डिप्टी मेयर को भी मेयर पद की शपथ दिलाई जाएगी।

