Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, पति घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार 47 वर्षीय कलावती देवी की मौके पर मौत हो गई।
जबकि, उनके पुत्र मटन कुमार और उनकी बहू ज्योत्सना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोगों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया था। लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझा बुझा कर जाम को हटाया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि घोड़ालिंग की तरफ से यह तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था और इसने बाइक सवार को टक्कर मार दिया और बाइक को लगभग 50 मीटर तक घसीटा हुआ ले गया।

