Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित झाबरी बस्ती में एक युवक ने अपने बड़े भाई की रॉड से मार कर हत्या कर दी। हत्या की यह घटना अंजाम देने के बाद युवक ने अपने भाई का शव चादर में लपेट कर घर ले गया और वहां एक खटिया पर रख दिया। सुबह परिजन जब अंदर गए तो शव देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टममार्टम कराया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी की तलााश की गई। हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी। बाद में मंगलवार की दोपहर को पुलिस ने आरोपी दुखू हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बताते हैं कि रविवार देर रात नशे की हालत में दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई दुखु हेंब्रम ने अपने बड़े भाई परलाद सनातन हेंब्रम (45) पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में सनातन हेंब्रम के सिर पर गंभीर चोट लगी। वह खून से तरबतर हो गया। परिजनों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुखु हेंब्रम घायल भाई को घर के अंदर लाकर बिस्तर पर लेटा दिया और वहां से फरार हो गया। मंझले भाई ने बताया कि दोनों भाइयों ने शराब पी रखी थी और इसी दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था।
सोमवार सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे सनातन हेंब्रम को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुखु हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि जमशेदपुर में इन दिनों अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। घटनाएं हो रही हैं। मगर, पुलिस भी तत्परता दिखाते हुए हर मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज रही है। मानगो में उलीडीह में विकास हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया और दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह हत्याकांड मौसेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया था। एसएसपी पीयुष पांडेय ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसआईटी गठित की थी।
Read Also: Jamshedpur News: गोलमुरी फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रवि खेड़ा ने किया सरेंडर, कोर्ट से जेल भेजा गया

