Home » Garhwa Crime: गढ़वा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने जंगल से बरामद किया शव

Garhwa Crime: गढ़वा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने जंगल से बरामद किया शव

भंडरिया-बड़गढ़ मार्ग के सालों जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों एवं मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है।

by Kanchan Kumar
goli- patna
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: जिले के भंडरिया-बड़गढ़ मार्ग के सालों जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों एवं मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। गोली युवक की कनपट्टी में सटाकर मारी गई है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई गई है। पुलिस कई एंगल मामले की जांच कर रही है।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही भंडरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष कुमार और बड़गढ़ थाना प्रभारी दीपक मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने खून से लथपथ युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंडरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की है, जिसके आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधियों ने युवक की कनपटी पर बेहद करीब से गोली मारी है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पुलिस अभी इस संबंध में सभी तथ्यों की जांच कर रही है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों और ग्रामीणों की मदद ली जा रही है।

हत्या में शामिल अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार आपसी रंजिश, लूट, पुरानी दुश्मनी समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

Read Also: Jamshedpur Crime: रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को दी डीडी बार केस जैसी घटना झेलने की धमकी, पांच बदमाशों पर नामजद FIR 

Related Articles

Leave a Comment