Home » Devghar Crime: देवघर में महिला साईबर ठग गिरफ्तार; फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन लोगों को लगाती थी चूना

Devghar Crime: देवघर में महिला साईबर ठग गिरफ्तार; फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन लोगों को लगाती थी चूना

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : देवघर पुलिस ने एक महिला साईबर ठग को गिरफ्तार किया है। वह कुछ अन्य साइबर अपराधियों के साथ फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक तथा फोन पे के फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करती थी।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को गुप्त सूचना मिली थी कुछ साईबर ठग गिरोह लोगों को कई माध्यमों से साईबर ठगी का शिकार बना रहे हैं। उनके निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) राजा कुमार मित्रा कर रहे थे। उन्होंने 9 मई महिला साईबर ठग को गिरफ्तार किया।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि साइबर अपराधी फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक तथा फोन पे के फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं।

इसके अलावा पीएम किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी लोगों को झांसा दिया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पथरौल थाना क्षेत्र के लेड़वा गांव निवासी रूबी कुमारी, पिता सुनील दास को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, उसके पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता के प्रमाण मिले हैं। उसके विरुद्ध पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित फर्जी गूगल पे, फोन पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का लालच देती थी और उपभोक्ताओं से गिफ्ट कार्ड बनवाकर उसे रिडीम कर लेती थी। इसके अतिरिक्त, फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से बैंक कार्ड बंद करने और दोबारा चालू कराने के नाम पर ठगी करती थी। गिरफ्तार महिला के पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है।

Read Also: Bihar News: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; बड़ी संख्या में IAS-IPS अधिकारी बदले गए

Related Articles

Leave a Comment