Home » Jamshedpur Airport News : बंद होगी जमशेदपुर से कोलकाता जाने वाली उड़ान

Jamshedpur Airport News : बंद होगी जमशेदपुर से कोलकाता जाने वाली उड़ान

सोनारी एयरपोर्ट से इंडिया वन एयर कंपनी ने जमशेदपुर से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू की थी। यह सेवा 31 जनवरी साल 2023 से शुरू हुई थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
sonari airport
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur :  जमशेदपुर से कोलकाता जाने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। अब जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट बंद होने वाली है। मगर, एयरपोर्ट से भुवनेश्वर जाने वाली उड़ान अभी जारी रहेगी। कोलकाता के लिए उड़ान बंद होने का असर कारोबारियों पर पड़ेगा। जमशेदपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट का कारोबारी अधिक करते हैं।

सोनारी एयरपोर्ट से इंडिया वन एयर कंपनी ने जमशेदपुर से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू की थी। यह सेवा 31 जनवरी साल 2023 से शुरू हुई थी। नौ सीटर विमान के जरिए यह सेवा शुरू की गई थी जो अब तक जारी थी। अब इसे बंद करने की नौबत आ गई है। कंपनी के सीईओ प्रेम कुमार गर्ग बताते हैं कि विमान सेवा जारी रखने में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की अहम भूमिका होती है। केंद्र सरकार किराए में सब्सिडी देती है तो राज्य सरकार टैक्स में छूट। यहां सब्सिडी लेने में दिक्कत आ रही है। राज्य सरकार की तरफ से भी कोई रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है। वहीं, कंपनी ने पश्चिम बंगाल सरकार से भी टैक्स छूट मांगा था। मगर, पश्चिम बंगाल सरकार भी कोई जवाब नहीं दे रही है। इसके बाद उड़ान सेवा पर संकट मंडरा रहा है। इसीलिए, इस विमान सेवा को बंद करने का फैसला लेना पड़ा है।

Read also Ranchi News: रांची के तमाड़ में जमीन विवाद में कर दी गई थी किसान की हत्या, एक आरोपी की गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment