Home » Comfest 2K26 : टेल्को चिन्मय विद्यालय में ‘कॉमफ़ेस्ट–2के26’, वाणिज्य संकाय का अंतर्विद्यालयीय वार्षिक आयोजन शामिल हुए नगर के 12 विद्यालयों के बच्चे

Comfest 2K26 : टेल्को चिन्मय विद्यालय में ‘कॉमफ़ेस्ट–2के26’, वाणिज्य संकाय का अंतर्विद्यालयीय वार्षिक आयोजन शामिल हुए नगर के 12 विद्यालयों के बच्चे

Comfest 2K26: बच्चों ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से तार्किक चिंतन, संप्रेषण कौशल, व्यावसायिक दृष्टि, वित्तीय साक्षरता, सृजनात्मकता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा नैतिक उद्यमिता का उत्कृष्ट परिचय दिया।

by Arvind Shrivastava
Comfest 2K26
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर :टेल्को कॉलोनी स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा अंतर्विद्यालयीय वार्षिक महोत्सव ‘कॉमफ़ेस्ट–2के26’ का सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

12 विद्यालयों के 275 विद्यार्थियों ने दी अपनी सहभागिता

आयोजित उक्त महोत्सव में नगर के 12 प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 275 विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी सहभागिता सोत्साह सुनिश्चित की। प्रतिभागियों ने वेल्थ वॉर (कॉमर्स क्विज़), क्वेश्चन आवर (मॉक पार्लियामेंट), कैपिटल कैटालिस्ट (बिज़नेस आइडिया), टॉक टू मीडिया (प्रेस कॉन्फ्रेंस), ऐड ‘ओ’ इफेक्ट (ऐड मैड शो), फ्रेम द फ़्यूचर (लघु चलचित्र निर्माण), बाज़ार (नुक्कड़ नाटक), फाउंडर ऑन कैनवास (चित्रकला) तथा रिद्म रॉयल (नृत्य प्रतियोगिता) जैसी विविध प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

पुरस्कार वितरण एवं विद्यालय बैंड के प्रदर्शन के साथ हुआ समारोह

इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने तार्किक चिंतन, संप्रेषण कौशल, व्यावसायिक दृष्टि, वित्तीय साक्षरता, सृजनात्मकता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा नैतिक उद्यमिता का उत्कृष्ट परिचय दिया। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण एवं विद्यालय बैंड के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ।

विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव विष्णु चन्द्र दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रचार्य मीना विल्खू के अनुसार कॉमफ़ेस्ट–2के26 केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दृष्टिकोण को विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और नवाचार के समन्वय के साथ भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची कुछ इस प्रकार है-

वेल्थ वॉर (कॉमर्स क्विज़) –
विजेता- शिक्षा निकेतन स्कूल
प्रथम उपविजेता-हिल टॉप स्कूल
द्वितीय उपविजेता- वैली व्यू स्कूल

क्वेश्चन आवर (मॉक पार्लियामेंट)
विजेता- हिल टॉप स्कूल
प्रथम उपविजेता- शिक्षा निकेतन
द्वितीय उपविजेता- गोविंद विद्यालय

कैपिटल कैटालिस्ट (बिज़नेस आइडिया)
विजेता- हिलटॉप स्कूल
प्रथम उपविजेता- ट मैरी’ज़ इंग्लिश हाई स्कूल
द्वितीय उपविजेता- जुस्को स्कूल साउथ पार्क
टॉक टू मीडिया (प्रेस कॉन्फ्रेंस)
विजेता- जमशेदपुर पब्लिक स्कूल
प्रथम उपविजेता- हिल टॉप स्कूल
द्वितीय उपविजेता- जुस्को स्कूल साउथ पार्क

ऐड ‘ओ’ इफेक्ट (ऐड मैड शो)
विजेता- हिलटॉप स्कूल
प्रथम उपविजेता- जुस्को स्कूल साउथ पार्क
द्वितीय उपविजेता- जमशेदपुर पब्लिक स्कूल

फ्रेम द फ़्यूचर (लघु चलचित्र निर्माण)
विजेता- हिलटॉप स्कूल
प्रथम उपविजेता- सेंट मैरी’ज़ इंग्लिश हाई स्कूल
द्वितीय उपविजेता- शिक्षा निकेतन

बाज़ार (नुक्कड़ नाटक)
विजेता- हिलटॉप स्कूल
प्रथम उपविजेता- जुस्को स्कूल साउथ पार्क
द्वितीय उपविजेता- शिक्षा निकेतन स्कूल

फाउंडर ऑन कैनवास (चित्रकला)
विजेता- हिलटॉप स्कूल
प्रथम उपविजेता- सेंट मैरी’ज़ इंग्लिश हाई स्कूल
द्वितीय उपविजेता- विवेक विद्यालय

रिद्म रॉयल (नृत्य प्रतियोगिता)
विजेता- हिलटॉप स्कूल
प्रथम उपविजेता- सेंट मैरी’ज़ इंग्लिश हाई स्कूल
द्वितीय उपविजेता- जुस्को स्कूल साउथ पार्क

‘कॉम्फ़ेस्ट 2026’ के ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी हिलटॉप स्कूल ने अपने नाम की। वहीं सेंट मैरी’ज़ इंग्लिश हाई स्कूल उपविजेता रहा।

Read Also- Telco Valley View School : टेल्को वैली व्यू स्कूल में 12वीं के बच्चों को किया गया सम्मानित

Related Articles

Leave a Comment