Home » Ranchi Murder News: रांची में चाऊमीन दुकानदार पर फायरिंग का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने ही दी थी पति की हत्या की सुपारी

Ranchi Murder News: रांची में चाऊमीन दुकानदार पर फायरिंग का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने ही दी थी पति की हत्या की सुपारी

कंचन महतो ने तमाड़ के दो शूटर सुनील चंद्र महतो और तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू को चार लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Ranchi crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: राजधानी रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र में चाऊमीन दुकान संचालक हराधन महतो पर हुई गोलीबारी मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस वारदात के पीछे किसी बाहरी दुश्मन का नहीं, बल्कि पत्नी की ही खौफनाक साजिश सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

7 जनवरी को दुकानदार पर हुई थी फायरिंग

7 जनवरी 2026 को सिल्ली थाना क्षेत्र के पतराहातु गांव में हराधन महतो अपनी चाऊमीन दुकान पर मौजूद थे। तभी दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल हराधन बयान देने की स्थिति में नहीं थे, जिसके बाद उनकी पत्नी गंगा देवी के बयान पर सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जांच में पत्नी पर हुआ शक, खुल गई साजिश

मामले की जांच के लिए सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के दौरान पुलिस को हराधन की पत्नी गंगा देवी की भूमिका संदिग्ध लगी। कड़ाई से पूछताछ करने पर गंगा देवी टूट गई और पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया।

प्रेम प्रसंग में रची गई सुपारी किलिंग की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि गंगा देवी और कंचन महतो के बीच पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों हराधन को रास्ते से हटाना चाहते थे। इसी साजिश के तहत कंचन महतो ने तमाड़ के दो शूटर सुनील चंद्र महतो और तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू को चार लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। गंगा देवी ने खुद अपने पति की रेकी की और अपराधियों को पूरी जानकारी दी।

पहले भी हो चुकी थी हत्या की कोशिश

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि हराधन महतो की हत्या की कोशिश पहले भी की जा चुकी थी, लेकिन अपराधी सफल नहीं हो पाए थे। 7 जनवरी को दूसरी बार फायरिंग की गई, हालांकि इस बार भी हराधन जान बचाने में कामयाब रहे।

चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में चार मुख्य आरोपियों—

  • गंगा देवी
  • कंचन महतो
  • सुनील चंद्र महतो
  • तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू

को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Also Read: Ranchi News: रामगढ़ में 12 दिन पुआल के बिस्तर पर सोते रहे अंश-अंशिका, जानें मकान मालकिन ने क्या बताई कहानी

Related Articles