Home » Jamshedpur Crime News: बिष्टुपुर में बेल्डीह लेक में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, तहकीकात में जुटी पुलिस

Jamshedpur Crime News: बिष्टुपुर में बेल्डीह लेक में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, तहकीकात में जुटी पुलिस

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि व्यक्ति की हत्या कर शव लेक में फेंका गया है या फिर व्यक्ति ने आत्महत्या की है। इसके अलावा, शव की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर में बेल्डीह लेक से बरामद हुआ शव
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित बेल्डीह लेक से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना शनिवार की है। इलाके के लोगों ने लेक में शव उतराता हुआ देखा। इस घटना की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी और इसी के बाद जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि व्यक्ति की हत्या कर शव लेक में फेंका गया है या फिर व्यक्ति ने आत्महत्या की है। इसके अलावा, शव की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर मृतक की पहचान के बारे में कोई जानकारी किसी को मिलती है तो वह पुलिस से साझा करे। ताकि घटना का खुलासा किया जा सके। गौरतलब है कि बेल्डीह लेक में अक्सर लोगों के शव मिलते रहे हैं।

Read also Jamshedpur Suicide: सीतारामडेरा में युवती के आत्महत्या करने के मामले में प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी

Related Articles

Leave a Comment