Home » Jagannathpur Road Accident : जगन्नाथपुर में तेज रफ्तार छोटा हाथी ने टेंपो को मारी टक्कर, नवजात समेत चार घायल

Jagannathpur Road Accident : जगन्नाथपुर में तेज रफ्तार छोटा हाथी ने टेंपो को मारी टक्कर, नवजात समेत चार घायल

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। छोटा हाथी वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

by Rajeshwar Pandey
Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : जगन्नाथपुर-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रश्मि पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने सवारी टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पलट गया। हादसे में एक नवजात शिशु समेत चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार टेंपो जगन्नाथपुर से हाटगम्हरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान रश्मि पेट्रोल पंप से तेज गति से निकले छोटा हाथी वाहन ने टेंपो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया और सवारियां अंदर फंस गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हादसे में हुए घायल

हादसे में टाटीबेड़ा निवासी सोमवारी लागुरी, उनका नवजात शिशु, 12 वर्षीय जबानी हेम्ब्रोम, रणधे गोप और सुरेश खंदायत घायल हो गए।

घायलों के बेहतर इलाज के लिए किया चाईबासा सदर अस्पताल रेफर

सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सोमवारी लागुरी, उनके नवजात शिशु और जबानी हेम्ब्रोम को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं रणधे गोप और सुरेश खंदायत का इलाज जगन्नाथपुर अस्पताल में चल रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन जब्त, चालक मौके से फरार

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। छोटा हाथी वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेट्रोल पंप के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। आए दिन हो रहे हादसों से लोग दहशत में हैं।

Read Also- Guwa’s Priyanka Minj To Represent India : गुवा की बेटी प्रियंका मिंज करेंगी बैंकॉक में भारत का प्रतिनिधित्व, डांस प्रतियोगिता में दिखाएंगी जलवा

Related Articles

Leave a Comment