
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में 24 जून को जमीन विवाद में एक किसान गोविंद महतो की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 26 जून को तमाड़ थाने में मृतक के पिता रामायण महतो ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। शनिवार को तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कोइला महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की दावली बरामद की है। यह दावली खेती और बागवानी में इस्तेमाल किया जाने वाला औजार है। जांच में पता चला है कि मृतक गोविंद महतो और हत्यारोपी कोइला महतो के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा और कहासुनी होती रहती थी।
24 जून को गोविंद महतो अपने खेत में बुआई करने गया था। वह खेत में बीज डालने के बाद खेत के पास पेड़ के नीचे बैठा था। तभी हत्यारोपी कोइला महतो वहां पहुंच गया और दाउली से गोविंद महतो की गर्दन पर वार किया। घटनास्थल पर ही गोविंद महतो की मौत हो गई थी।

