Home » Jharkhand Politics: चाहे चंपत राय हों या कोई और…राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी में संलिप्त पाए जाने पर जरूर जाएंगे जेल : आदित्य साहू

Jharkhand Politics: चाहे चंपत राय हों या कोई और…राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी में संलिप्त पाए जाने पर जरूर जाएंगे जेल : आदित्य साहू

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून से ऊपर कोई नहीं है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​पलामू : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने साफ शब्दों में कहा है कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून से ऊपर कोई नहीं है। चाहे चंपत राय हों या राम मंदिर ट्रस्ट का कोई भी बड़ा पदाधिकारी, अगर जांच में संलिप्तता मिलती है, तो उसे सजा जरूर मिलेगी।

वे दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे हैं। मेदिनीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस मामले को लेकर बेहद सख्त है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसे जेल की हवा खानी ही पड़ेगी।

वित्तीय हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं

उन्होंने याद दिलाया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भाजपा का एक बड़ा संकल्प था। देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था इससे जुड़ी है। ऐसे में चढ़ावे की राशि में किसी भी तरह की गड़बड़ी या वित्तीय हेराफेरी को केंद्र और यूपी सरकार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है और अब तक नामजद सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

​झारखंड की बदहाल कानून-व्यवस्था पर घेरा

आदित्य साहू ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में अफसरशाही इस कदर हावी है कि खुद सरकार के मंत्रियों की बात नहीं सुनी जा रही। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को छतरपुर इलाके में अवैध खनन रोकने के लिए खुद आधी रात को छापेमारी करने जाना पड़ा। यह साबित करता है कि राज्य का प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है।

झारखंड में मर्डर, लूट और दुष्कर्म जैसी वारदातें रोज की बात हो गई हैं। अलग राज्य बने 26 साल हो गए, लेकिन जिन सपनों के साथ झारखंड का गठन हुआ था, वे आज भी अधूरे हैं।

विनीत तिवारी हत्याकांड पर पुलिस को घेरा

​मेदिनीनगर के कारोबारी विनीत तिवारी हत्याकांड पर कहा कि मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होना पुलिस की नाकामी है। इसके साथ ही उन्होंने चैनपुर के मंटू सिंह के साथ पुलिस कस्टडी में हुई मारपीट का मामला भी उठाया।

उन्होंने कहा कि कोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद भी दोषी पुलिस अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। राज्य में अपराधियों को नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है और इन सब हालातों के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार हैं।

Read Also: amshedpur INTUC : इंटक अधिवेशन में उठा ईपीएस-95, इस्‍पात उधोगों का मामला

Related Articles

Leave a Comment