
jamshedpur : बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को ‘संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जमशेदपुर विभाग के सह विभाग प्रमुख ब्रेन टुडू, विशिष्ट अतिथि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा की अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् कविता परमार, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्री नगर के अध्यक्ष श्याम किशोर सिन्हा, स्थानीय विद्यालय के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, बागबेड़ा के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय, शास्त्री नगर विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, हेसल के प्रधानाचार्य सुमन कुमार बेसरा, कोवाली की प्रधानाचार्य सविता महतो, विद्यालय के सचिव अरविंद कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गौतम भट्टाचार्य, समिति सदस्य दीपक सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि ने सभी अतिथियों का आत्मीय परिचय कराया। विद्यालय के भैया-बहनों ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में टीम भावना, त्वरित निर्णय क्षमता, तार्किक ज्ञान की करती है विकसित। मुख्य अतिथि ब्रेन टुडू ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में टीम भावना, त्वरित निर्णय क्षमता, तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास एवं अनुशासन का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियाँ अत्यंत आवश्यक हैं।
विशिष्ट अतिथि कविता परमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित परीक्षाएँ जहाँ शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करती हैं, वहीं प्रश्न मंच जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को भविष्य की बड़ी चुनौतियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा, त्वरित उत्तर देने की क्षमता एवं आत्मविश्वास को विकसित करते हैं।
प्रतियोगिता में संकुल के सात विद्यालयों के कुल 211 भैया-बहनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता संस्कृत, संस्कृति बोध परियोजना, वैदिक गणित, अंग्रेजी, संगणक एवं विज्ञान—इन छह विषयों में आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह, ज्ञान और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
विद्यालय का प्रदर्शन इस प्रकार रहा —
संस्कृत : किशोर वर्ग – (प्रथम बिरसानगर विद्यालय, द्वितीय बागबेड़ा विद्यालय और तृतीय शास्त्री नगर विद्यालय), बाल वर्ग – (प्रथम बिरसानगर विद्यालय, द्वितीय बागबेड़ा विद्यालय और तृतीय शास्त्री नगर विद्यालय) एवं शिशु वर्ग – ( प्रथम बिरसानगर विद्यालय, द्वितीय बागबेड़ा विद्यालय और तृतीय शास्त्री नगर विद्यालय।
संस्कृति बोध परियोजना : किशोर वर्ग – (प्रथम बागबेड़ा विद्यालय, द्वितीय बिरसा नगर विद्यालय और तृतीय शास्त्री नगर विद्यालय), बाल वर्ग – (बिरसानगर विद्यालय प्रथम, द्वितीय शास्त्री नगर विद्यालय और तृतीय बागबेड़ा विद्यालय) एवं शिशु वर्ग – (प्रथम बागबेड़ा विद्यालय, द्वितीय बिरसानगर विद्यालय और तृतीय शास्त्री नगर विद्यालय)।
अंग्रेजी : किशोर वर्ग – (प्रथम बिरसानगर विद्यालय,द्वितीय बागबेड़ा विद्यालय और तृतीय शास्त्री नगर विद्यालय), बाल वर्ग – (प्रथम बागबेड़ा विद्यालय,द्वितीय बिरसानगर विद्यालय) एवं शिशु वर्ग – (प्रथम बागबेड़ा विद्यालय, द्वितीय बिरसा नगर विद्यालय और तृतीय हेसल विद्यालय)।
वैदिक गणित : किशोर वर्ग – (प्रथम बागबेड़ा विद्यालय, द्वितीय शास्त्री नगर विद्यालय और तृतीय बिरसानगर विद्यालय), बाल वर्ग – (प्रथम बंगालीबासा विद्यालय, द्वितीय बिरसा नगर विद्यालय और तृतीय बागबेड़ा विद्यालय) एवं शिशु वर्ग – (प्रथम बंगालीबासा विद्यालय,द्वितीय बिरसा नगर विद्यालय और तृतीय शास्त्री नगर विद्यालय)।
संगणक : किशोर वर्ग — (प्रथम बिरसानगर विद्यालय, द्वितीय बागबेड़ा विद्यालय और तृतीय शास्त्री नगर विद्यालय), बाल वर्ग — (प्रथम बागबेड़ा विद्यालय, द्वितीय बिरसानगर विद्यालय और तृतीय कोवाली विद्यालय) एवं शिशु वर्ग— (प्रथम बिरसा नगर विद्यालय द्वितीय बागबेड़ा विद्यालय और तृतीय कोवाली)।
विज्ञान : किशोर वर्ग — (प्रथम बागबेड़ा विद्यालय, द्वितीय बिरसा नगर विद्यालय और तृतीय शास्त्री नगर विद्यालय), बाल वर्ग — (प्रथम बिरसानगर विद्यालय, द्वितीय शास्त्री नगर विद्यालय और तृतीय बागबेड़ा विद्यालय) एवं शिशु वर्ग — (प्रथम बिरसा नगर विद्यालय, द्वितीय रसुनचोपा विद्यालय और तृतीय शास्त्री नगर विद्यालय)।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष भोला मंडल जी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वचन दिए। ‘संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता’ में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब ‘विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता’ में भाग लेंगे। स्थानीय विद्यालय के सभी आचार्यों एवं संकुल के अन्य विद्यालयों से भी आएं आचार्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शांति मंत्र के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

