Home » Jamshedpur News: सीतारामडेरा में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को पब्लिक ने जूते की माला पहना कर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा

Jamshedpur News: सीतारामडेरा में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को पब्लिक ने जूते की माला पहना कर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा

लोगों ने आरोपी गोगाई कर्मकार को पुलिस को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास अकेली थी। तभी गोगाई कर्मकार ने घटना को अंजाम दिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
sitaramdera rape case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के देव नगर बस्ती में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। सोमवार को घटना सामने आते ही बस्ती के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग पीड़ित के घर के पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली और आरोपी 26 वर्षीय गोगाई कर्मकार को पकड़ कर जमकर पीटा। उसे जूते की माला पहनाई।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी गोगाई कर्मकार को पुलिस को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास अकेली थी। तभी गोगाई कर्मकार ने घटना को अंजाम दिया।

ट्रेन से कटकर महिला की मौत के मामले अब तक नहीं हो सकी पहचान

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विद्युतनगर इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजने के साथ अन्य माध्यमों से भी प्रयास कर रही है।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read also Seraikela News : सरायकेला में 50 करोड़ बैंक लोन घोटाला मामले में आरोपी व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

Related Articles

Leave a Comment