Home » Jamshedpur News : भुईयांडीह से भिलाई पहाड़ी फोर लेन सड़क व सिग्नेचर ब्रिज का विधायक ने किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

Jamshedpur News : भुईयांडीह से भिलाई पहाड़ी फोर लेन सड़क व सिग्नेचर ब्रिज का विधायक ने किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

Jamshedpur News : विभागीय अभियंताओं ने विधायक को बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
MLA inspecting the Bhuiyandih to Bhilai Pahadi four-lane road and Signature Bridge construction project in Jamshedpur.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भुईयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (एनएच-33) तक बनने वाली फोर लेन सड़क और स्वर्णरेखा नदी पर निर्माणाधीन फोर लेन सिग्नेचर ब्रिज परियोजना का सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह भुईयांडीह के बाबूडीह और लाल भट्टा स्थित बारा घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं के साथ निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने परियोजना के विभिन्न चरणों की जानकारी ली और निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा तय समय-सीमा की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और परियोजना को निर्धारित समय के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पूर्णिमा साहू ने कहा कि फोर लेन सड़क और सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण से जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और विभिन्न इलाकों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों की सुविधा को भी बढ़ाएगी।

विभागीय अभियंताओं ने विधायक को बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है। इस पर विधायक ने भरोसा जताया कि विभाग और निर्माण एजेंसी के समन्वित प्रयास से यह महत्वाकांक्षी परियोजना तय समय-सीमा के भीतर पूरी होगी और इसका लाभ शहरवासियों को मिलेगा।

Read Also:  Jamshedpur news : टाटा पावर को महाराष्ट्र के 1000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट से 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति का मिला ठेका   

Related Articles

Leave a Comment