
चाईबासा : मांगीलाल रूंगटा +2 उच्च विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं संस्थापक दिवस के पूर्व आयोजित होने वाले पारंपरिक कार्यक्रम का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में किया गया, जिनके नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन व उत्साह का अद्भुत संगम
आज के आयोजन में रूंगटा डे के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत आगाज हुआ। विद्यालय प्रांगण उत्साह और ऊर्जा से सराबोर रहा, जहां चारों हाउस जल, अग्नि, भूमि एवं वायु के विद्यार्थियों ने जोश के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय की खेल शिक्षिका स्वीटी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही शिक्षकगण लेखा सिंह, हिमांशु शेखर, प्रीतम कुमार, प्रियंकिनी केराई सहित अन्य सभी शिक्षकों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। आज के इस शुभारंभ के साथ ही विद्यालय में वार्षिकोत्सव की तैयारियों को नई गति मिली है।

