Home » Chaibasa news : चाईबासा-तांतनगर मार्ग पर बाइक दुर्घटना, पेड़ से टकराते ही हो गया लहूलुहान, मौत

Chaibasa news : चाईबासा-तांतनगर मार्ग पर बाइक दुर्घटना, पेड़ से टकराते ही हो गया लहूलुहान, मौत

by Rajeshwar Pandey
एक युवती और युवक का शव बरामद
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार तड़के हुए एक हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोकचो निवासी सचिन निषाद के रूप में हुई है।

तड़के 3 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह घटना कोकचो थाना क्षेत्र के हेस्साडीह गांव के पास सुबह करीब 3 बजे हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक सचिन निषाद अपनी बाइक से कहीं से लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सचिन सिर के बल गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वह लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा था।

अस्पताल ले जाने पर तोड़ा दम

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत तांतनगर ओपी थाना प्रभारी अरविंद कुशवाहा को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और घायल सचिन को आनन-फानन में चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिवार में मातम, जांच में जुटी पुलिस

सचिन की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है।

Read Also Chaibasa news : पांडुकी गांव में हो समाज की आस्था के प्रमुख केंद्र देशाउली का पारंपरिक रीति-रिवाज से किया शुद्धिकरण

Related Articles

Leave a Comment