Home » Hazaribagh Accident: हाथियों ने ली एक और जान, खेत देखने गए किसान को कुचलकर मार डाला

Hazaribagh Accident: हाथियों ने ली एक और जान, खेत देखने गए किसान को कुचलकर मार डाला

क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
hazaribagh elephant attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना अंतर्गत बरकनगांगो गांव में जंगली हाथियों के हमले में एक किसान की मौत हो गई। मृतक का नाम चिंतामणि साव (पिता- स्वर्गीय भीखन साव) है। मंगलवार की सुबह गांव के पास चिंतामणि का शव मिला है।

बताते हैं कि चिंतामणि साव सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से खेत देखने के लिए निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को गांव के पास उनका शव मिला। आशंका है कि जंगली हाथियों के झुंड ने उन्हें कुचलकर मार डाला।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है, जिससे लोगों में भय फैला हुआ है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थान पर खदेड़ने और प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

Read also Jamshedpur Crime: एमजीएम अस्पताल में 6 घंटे में 4 मोबाइल और 10 हजार रुपये चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध युवक

Related Articles

Leave a Comment