Home » Palamu Snake Bite : पलामू में जमीन पर सो रही महिला हुई सर्पदंश की शिकार, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Palamu Snake Bite : पलामू में जमीन पर सो रही महिला हुई सर्पदंश की शिकार, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

by Rakesh Pandey
Gumla Snake Bite
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुगदाग गांव निवासी 36 वर्षीय दुर्गा देवी की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना रविवार को रात करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, दुर्गा देवी अपने घर में जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल छतरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज-अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर रेफर कर दिया। एमएमसीएच में इलाज के दौरान दुर्गा देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में स्थापित पुलिस चौकी की टीम ने शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

Read Also- Palamu Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, स्कूल जा रहे बच्चे की मौत, तीन गंभीर घायल

Related Articles

Leave a Comment