Home » Palamu Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, स्कूल जा रहे बच्चे की मौत, तीन गंभीर घायल

Palamu Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, स्कूल जा रहे बच्चे की मौत, तीन गंभीर घायल

by Rakesh Pandey
Khunti Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगरा खुर्द के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बच्चे अंश कुमार की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब सभी लोग बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए मेदिनीनगर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी अंश कुमार अपनी मां सुनीता देवी, बहन अंशिका आकृति और नारायण कुमार रवि के साथ स्कूटी पर सवार होकर बटसरा से मेदिनीनगर स्थित निमिया स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान सिंगरा खुर्द के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और मासूम अंश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार मौके पर सक्रिय हुए तथा सभी घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अंश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुनीता देवी, अंशिका आकृति और नारायण कुमार रवि का इलाज अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है तथा ट्रक चालक की पहचान और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Read Also- Jamshedpur Murder : 13 वर्षीय सचिन मुर्मू की मौत के मामले में दो नाबालिग दोस्तों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Related Articles

Leave a Comment