Home » Jamshedpur Murder : 13 वर्षीय सचिन मुर्मू की मौत के मामले में दो नाबालिग दोस्तों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur Murder : 13 वर्षीय सचिन मुर्मू की मौत के मामले में दो नाबालिग दोस्तों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) की नौवीं मंजिल से 18 जुलाई को गिरकर 13 वर्षीय सचिन मुर्मू की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के पिता मांगस मुर्मू की शिकायत पर पुलिस ने सचिन के दो नाबालिग दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन दोनों नाबालिग दोस्त सचिन को घर से अपने साथ ले गए थे। पिता के अनुसार, सचिन उनके साथ जाने के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि उसकी मां उसे अपने साथ दुकान ले जाने वाली थी। इसके बावजूद दोस्तों के कहने पर वह उनके साथ चला गया।

 

मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि खेल-खेल में या किसी विवाद के दौरान सचिन को नौवीं मंजिल से धक्का दिया गया होगा। उनका कहना है कि घटनास्थल पर जिस स्थिति में शव मिला, उससे यह मामला केवल हादसा नहीं, बल्कि हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

 

रविवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव अपने साथ ले गए।

 

बिरसानगर के थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश थी।

Related Articles

Leave a Comment