Home » West Singhbhum News : DC मनीष कुमार ने किया दाल-भात केंद्र का औचक निरीक्षण, अधिकारियों संग खाया भोजन

West Singhbhum News : DC मनीष कुमार ने किया दाल-भात केंद्र का औचक निरीक्षण, अधिकारियों संग खाया भोजन

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को सदर प्रखंड कार्यालय स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र का औचक निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए डीसी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ केंद्र में बैठकर भोजन भी किया।
डीसी ने संचालन स्थल का जायजा लिया और भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के क्रम में डीसी ने केंद्र में कुछ कमियां देखीं। उन्होंने कहा कि संचालन स्थल का जल्द ही पक्कीकरण निर्माण कार्य कराया जाएगा, ताकि लाभुकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

समय-समय पर अधिकारी दाल भात केंद्र पर करेंगे भोजन

डीसी मनीष कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे भी समय-समय पर दाल-भात केंद्र में आकर भोजन करें और गुणवत्ता की जांच करें। इससे योजना के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी और जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन मिलना सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद लोग सिर्फ 5 रुपये में भरपेट पौष्टिक भोजन कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य कम लागत में आम लोगों तक पोषण युक्त भोजन पहुंचाना है।

डीसी ने कहा कि ऐसे औचक निरीक्षण से योजना के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और भोजन की गुणवत्ता पर सीधी नजर रखी जाती है। उन्होंने संचालकों को साफ-सफाई और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान चक्रधरपुर एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी, सुनीला खालखो, सदर बीडीओ अमिताभ भगत और सीओ उपेंद्र कुमार भी डीसी के साथ मौजूद थे।

Read Also- West Singhbhum : फरार आरोपी पर कसा शिकंजा : किरीबुरू पुलिस ने जारी की उद्घोषणा, चस्पा किया इश्तिहार

Related Articles

Leave a Comment