Ghatshila : प्रखंड में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा सात परीक्षा केंद्रों पर रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इन परिक्षा केंद्रों में कुल 2748 अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेना था, लेकिन 1541 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग ले सके। 1207 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। घाटशिला के जगदीश चन्द्र उच्च विद्यालय में 426 अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेना था, जिसमें 149 परीक्षार्थीयों ने भाग लिया और 247 अनुपस्थित रहे। वहीं, घाटशिला कॉलेज में 900 अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेना था, जिसमें 474 परीक्षार्थी भाग लिए। 476 अनुपस्थित रहे। मारवाड़ी हिन्दी प्लस टू उच्च विद्यालय में 332 अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेना था। इसमें 128 परीक्षार्थी भाग लिए और 204 अनुपस्थित रहे। बदलेदव दास महिला महाविद्यालय में 528 अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेना था। इसमें 285 परीक्षार्थीयों ने भाग लिया और 243 अनुपस्थित रहे।
गालूडीह इलाके में बने थे तीन परीक्षा केंद्र
गालूडीह थाना क्षेत्र में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें स्वामी विवेकानंद कॉलेज, महुलिया प्लस टू उच्च विद्यालय और मैरिलैंड कालेज शामिल थे। मैरिलैंड कालेज में 360 अभ्यर्थी को परीक्षा में भाग लेना था, जिसमें 190 परीक्षार्थीयों ने भाग लिया और 170 अनुपस्थित रहे। वहीं महुलिया उच्च विद्यालय प्लस टू में 288 अभ्यर्थी को परीक्षा में भाग लेना था, जिसमें 160 उपस्थित थे और 128 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। वहीं हाल स्वामी विवेकानंद कालेज में भी था। जहां 240 अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेना था, जिसमें 115 उपस्थित थे और 125 अनुपस्थित रहे। इधर परीक्षा केंद्र का एसडीएम सुनील चंद्र और एसडीपीओ अजीत कुजूर ने निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक पदाधिकारी से बात की और निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सभी केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा समाप्त के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र तो ठीक थे, लेकिन बायोमैट्रिक बनाने के दौरान काफी समय चला गया, जिसके कारण कुछ प्रश्नों के जवाब देने में देर हो गई। इन सभी केंद्र में सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
Read Also- West Singhbhum News : DC मनीष कुमार ने किया दाल-भात केंद्र का औचक निरीक्षण, अधिकारियों संग खाया भोजन

