Home » Jamshedpur Politics : जमशेदपुर में 21 जुलाई मशाल जुलूस निकालेगा भाजयुमो, 22 जुलाई को रांची में JPSC घेराव

Jamshedpur Politics : जमशेदपुर में 21 जुलाई मशाल जुलूस निकालेगा भाजयुमो, 22 जुलाई को रांची में JPSC घेराव

Jamshedpur Politics : दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने साकची स्थित जिला कार्यालय में की मीटिंग

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की रणनीतिक एवं संगठनात्मक बैठक रविवार को साकची स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने की, जबकि भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक में 21 जुलाई को जमशेदपुर में प्रस्तावित मशाल जुलूस और 22 जुलाई को रांची स्थित जेपीएससी कार्यालय के घेराव कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान जिला, मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। साथ ही युवाओं और छात्रों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा युवाओं के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जेपीएससी परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर राज्य सरकार को जवाब देना होगा और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएगा।

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने कहा कि जेपीएससी अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए युवा मोर्चा पूरी ताकत के साथ आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई का मशाल जुलूस युवाओं के आक्रोश और न्याय की मांग का प्रतीक होगा, जबकि 22 जुलाई को रांची में होने वाला जेपीएससी कार्यालय घेराव राज्य के लाखों युवाओं की आवाज बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं, छात्रों और युवाओं से दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल होकर उन्हें सफल बनाने की अपील की।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी प्रदीप मुखर्जी, अमिताभ सेनापति, चंदन चौबे, शैलेश गुप्ता, श्वेता कुमारी, चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, विकास सिंह, राजा कुमार, सुधीर तिवारी, शुभम राज, पवन सिंह, विकास यादव, गोविंदा यादव, राजेश यादव, सूरज अग्रवाल सहित भाजयुमो के प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने तथा आगामी दोनों कार्यक्रमों को अनुशासित और सफल बनाने का संकल्प लिया।

Read Also: Jamshedpur News : MGM अस्पताल के होमगार्ड जवानों को मिलेगी बड़ी राहत, पांच माह का बकाया वेतन कल होगा जारी

Related Articles

Leave a Comment