Home » Jamshedpur News : MGM अस्पताल के होमगार्ड जवानों को मिलेगी बड़ी राहत, पांच माह का बकाया वेतन कल होगा जारी

Jamshedpur News : MGM अस्पताल के होमगार्ड जवानों को मिलेगी बड़ी राहत, पांच माह का बकाया वेतन कल होगा जारी

Jamshedpur News : मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया था। अब सरकार की ओर से राशि जारी कर दी गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur MGM News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में कार्यरत होमगार्ड जवानों का पिछले पांच माह से लंबित वेतन जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के निर्देश पर वेतन भुगतान के लिए आवश्यक राशि जारी कर दी गई है, जो अधीक्षक के खाते में पहुंच चुकी है। अब सोमवार को सभी जवानों के खाते में बकाया वेतन भेज दिया जाएगा।

गौरतलब है कि कि लगातार पांच महीने तक वेतन नहीं मिलने से होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालात इतने खराब हो गए थे कि एक महिला होमगार्ड जवान ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था। हालांकि समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

दो दिन पहले एमजीएम अस्पताल के दौरे के दौरान होमगार्ड जवानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। जवानों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है।

मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया था। अब सरकार की ओर से राशि जारी होने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे सैकड़ों होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

Read Also: Jamshedpur Education News : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे शिक्षक को मिला ‘इनाम’ – बनाया गया बायोटेक का विभागाध्यक्ष

Related Articles

Leave a Comment