Home » Seraikela Murder Case : 24 घंटे में सुलझा जगन्नाथ गोप हत्याकांड, चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद

Seraikela Murder Case : 24 घंटे में सुलझा जगन्नाथ गोप हत्याकांड, चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद

Seraikela Murder Case : गिरफ्तार आरोपियों में प्रेम नायक, शिवम प्रामाणिक, संजय नायक और गणेश नायक हैं। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Seraikela Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्थित बोलायडीह शीतला मंदिर के पास शनिवार दोपहर को हुए जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेम नायक, शिवम प्रामाणिक, संजय नायक और गणेश नायक हैं। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

घटना के बाद सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों का अब तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, जबकि मृतक जगन्नाथ गोप का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Seraikela Murder: सीनी में पत्नी की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में छिपाया, चरित्र पर शक में पति गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment