Home » Jamshedpur News : बिरसानगर में एक घर में घुसकर चोरों ने पार कर दिए 70 हजार रुपए नकद व जेवरात, बेटी की शादी के लिए रखे थे

Jamshedpur News : बिरसानगर में एक घर में घुसकर चोरों ने पार कर दिए 70 हजार रुपए नकद व जेवरात, बेटी की शादी के लिए रखे थे

सुरेश गोप कहना है कि 3 मई को उनकी बेटी की शादी होने वाली है। इसी के लिए उन्होंने रुपए जमा किए थे और जेवरात बनवाया था।

by Mujtaba Haider Rizvi
Birsanagar theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिरसानगर में एक घर में चोरी हुई है। बिरसानगर के हरि मंदिर के पास रहने वाले सुरेश गोप के घर पर चोरों ने धावा बोला है। यहां से चोर 70 हजार रुपए नकद पार कर ले गए हैं।

सुरेश गोप कहना है कि 3 मई को उनकी बेटी की शादी होने वाली है। इसी के लिए उन्होंने रुपए जमा किए थे और जेवरात बनवाया था। यह सारा जेवरात और नकदी चोर पार कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि घर के अलग-अलग रूम में परिवार के लोग सोए हुए थे। जिस रूम में अलमीरा रखा हुआ था। उसमें सुरेश गोप के मामा का लड़का सो रहा था।

चोरों ने घर में छिड़क दिया था स्प्रे

बताते हैं कि चोरों ने स्प्रे छिड़क दिया, इससे किसी की आंख नहीं खुली और चोरों ने आराम से चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि अलमीरा का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखी चाबी निकाल ली और फिर लाकर खोलकर उसमें रखे जेवरात पार कर दिए। जो जेवरात चोरी हुए हैं, उनमें कान का सोने का एक सेट, चार जोड़ी पायल, चांदी के तीन सेट आदि हैं। सुरेश गोप ने घटना की सूचना बिरसानगर पुलिस को दे दी है। बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खोज रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

ताकि, फुटेज निकाल कर पता लगाया जा सके कि चोरी की घटना को किसने अंजाम दिया है। पुलिस ने इलाके में मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है। बिरसानगर थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि इन दिनों जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है। आए दिन चापड़ से हमले हो रहे हैं। हत्याएं हो रही हैं और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

Read also Tatanagar Railway Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रहे हैं तो रहें सावधान, चप्पे-चप्पे पर खड़े हैं मोबाइल चोर

Related Articles

Leave a Comment