Home » Tatanagar Railway Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रहे हैं तो रहें सावधान, चप्पे-चप्पे पर खड़े हैं मोबाइल चोर

Tatanagar Railway Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रहे हैं तो रहें सावधान, चप्पे-चप्पे पर खड़े हैं मोबाइल चोर

किसी ने पीड़ित को सलाह दी कि रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराइए। तभी आरपीएफ और जीआरपी सुनवाई करेगी। अगर आप थाने पर जाकर शिकायत करेंगे तो आपका आवेदन रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
tatanagar railway station
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन इन दिनों चोरों की गिरफ्त में है। यहां चप्पे-चप्पे पर मोबाइल चोर तैनात रहते हैं और मौका मिलते ही यात्री का मोबाइल पार कर देते हैं। अगर आप टाटानगर रेलवे स्टेशन किसी काम से जाते हैं तो होशियार रहिए और अपने मोबाइल को हिफाजत से रखिए। वरना चोर आपका मोबाइल ले उड़ेंगे।
रविवार की देर रात ओडिशा के बारीपदा निवासी भवानी शंकर सिंह टाटानगर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए लाइन लगाए हुए थे। अचानक उन्हें अपने मोबाइल का ख्याल आया। उन्होंने जेब में हाथ मारा। तो देखा मोबाइल नदारद है। किसी ने उन्हें सलाह दी कि रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराइए। तभी आरपीएफ और जीआरपी सुनवाई करेगी। अगर आप थाने पर जाकर शिकायत करेंगे तो आपका आवेदन रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाएगा। इस सलाह पर अमल करते हुए भवानी शंकर ने फौरन रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत आते ही आरपीएफ के आला अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली।

हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई आरपीएफ व जीआरपी

इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी को मजबूरन कार्रवाई के लिए सक्रिय होना पड़ा। टिकट काउंटर के सीसीटीवी फुटेज लिए गए तो पता चला कि एक युवक है जिसकी गतिविधि संदिग्ध है। उसकी मुखबिरों से पहचान कराई गई और फिर रेलवे स्टेशन पर छानबीन कर आरोपी युवक को दबोच लिया गया। आरोपी का नाम मनीष सिंह है। वह टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास कीताडीह स्थिति त्रिमूर्ति चौक का रहने वाला है। जीआरपी ने उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद कर भवानी शंकर सिंह के हवाले कर दिया और आरोपी को लिखा पढ़ी करने के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का दावा किया है।

Read also JPSC Exam: 7 अंक वाले क्वेश्चन बुकलेट को दर्ज करने के लिए दिए 6 बाॅक्स वाले अटेंडेंस पेपर, उलझे अभ्यर्थी

Related Articles