Home » Jamshedpur Health News: न्यू बाराद्वारी में खुला मदरहुड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, राज्यपाल कल करेंगे उद्घाटन

Jamshedpur Health News: न्यू बाराद्वारी में खुला मदरहुड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, राज्यपाल कल करेंगे उद्घाटन

अस्पताल ने एक नया सॉफ्टवेयर विकसित किया है। इसमें मरीज का पूरा डाटा मौजूद रहेगा। मरीज के इलाज का खर्च कितना हुआ, वह लगातार इस ऐप पर अपडेट रहेगा। ताकि मरीजों को इलाज पर हो रहे खर्च की जानकारी होती रहे।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के न्यू बाराद्वारी में मदरहुड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल खुल रहा है। इस अस्पताल का उद्घाटन शुक्रवार को दोपहर बाद 2:00 बजे झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। इस अस्पताल में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए उच्च स्तरीय और आधुनिक तकनीक वाले उपकरण लगाए गए हैं।

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर। अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉक्टर प्रिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के शुभारंभ के मौके पर झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार के अलावा एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर गौतम सूत्रधार और एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर बलराम झा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

हीलिंग हैंड्स केयरिंग हार्ट्स की भावना के साथ स्थापित किए गए मदरहुड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई गई है। आधुनिक तकनीक से लैस उन्नत उपकरण के साथ 15 अनुभवी डॉक्टरों की टीम यहां मरीजों का इलाज करेगी। अस्पताल का मकसद मरीजों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण सुरक्षित और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।

डॉ प्रिया वर्मा ने बताया कि संस्थान मरीजों की बेहतर देखभाल, उत्कृष्ट उपचार, मानवीय सेवा के संकल्प के साथ करेगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ विभाग बनाए गए हैं।

आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधा भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दो बेड का आईसीयू और तीन बेड का एनआइसीयू है। गायनी की अत्याधुनिक सुविधाएं भी अस्पताल में हैं।

ऐप के जरिए खर्च से वाकिफ होते रहेंगे परिजन

उन्होंने बताया की अस्पताल ने एक नया सॉफ्टवेयर विकसित किया है। इसमें मरीज का पूरा डाटा मौजूद रहेगा। मरीज के इलाज का खर्च कितना हुआ, वह लगातार इस ऐप पर अपडेट रहेगा। ताकि मरीजों को इलाज पर हो रहे खर्च की जानकारी होती रहे। उन्होंने कहा कि अक्सर बड़े अस्पतालों में मरीजों को ठीक होने के बाद बिल बताया जाता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं होगा। मरीज पहले से जान रहे होंगे कि उनका कितना खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके अस्पताल में मरीज के लिए अन्य अस्पतालों की तुलना में कम रेट रहेंगे। डॉक्टर प्रिया वर्मा ने बताया कि अस्पताल में गायनी की विशेष सुविधा रहेगी। पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी कराने का प्रयास होगा। इसके अलावा, उनके यहां सिजेरियन की भी व्यवस्था है।

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकेंगे मरीज

मरीज ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले सकेंगे। ताकि, उन्हें लाइन में लगकर अपॉइंटमेंट की दिक्कत ना हो। डॉक्टर प्रिया वर्मा ने कहा कि भविष्य में उनका यह अस्पताल आयुष्मान से भी जुड़ेगा।

मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा महानगर

अस्पताल की पार्टनर शांति मिश्रा ने बताया कि जमशेदपुर और आसपास के इलाके के लोगों को अब विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मदरहुड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में वह सारी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जो मरीज को बड़े महानगर के अस्पताल में मिलती हैं।

Read also – Palamu News : पलामू में रिश्तों का खौफनाक अंत, चाचा ने धारदार हथियार से कर दी भतीजे की हत्या, आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी

Related Articles

Leave a Comment