22

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा पंचायत अंतर्गत बाईहातु गांव में पत्नी से कहासुनी के बाद एक युवक ने गुस्से में खुद को घायल कर लिया।
क्या हुआ था
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुखराम अंगरिया काम के सिलसिले में विशाखापट्टनम जाने वाला था। इसके लिए उसने ट्रेन की तत्काल टिकट भी बनवा रखी थी। गुरुवार सुबह घर से निकलने से पहले किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया।आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर सुखराम ने कांच की बोतल से अपने सिर पर प्रहार कर लिया और लहूलुहान हो गया।
अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोइलकेरा लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति अब खतरे से बाहरबताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि मामला घरेलू विवाद का है। फिलहाल युवक का उपचार जारी है।

