Home » Chaibasa News : होमगार्ड कार्यालय में ड्यूटी के बदले पैसे वसूली के आरोप पर जांच करेगी समिति 

Chaibasa News : होमगार्ड कार्यालय में ड्यूटी के बदले पैसे वसूली के आरोप पर जांच करेगी समिति 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने लिया फैसला

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के होमगार्ड कार्यालय से जुड़े एक मामले में जिला प्रशासन ने जांच कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल एक वीडियो में ड्यूटी लगाने के एवज में पैसे मांगे जाने का आरोप लगाया गया था।

क्या है मामला

उक्त वीडियो जिला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। वीडियो में ड्यूटी के बदले राशि वसूली किए जाने की बात कही गई है। मामले की निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित जांच के लिए एक समिति बनाई जा रही है।

कैसे होगी जांच

गठित जांच समिति सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और उससे जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से जांच करेगी। समिति संबंधित लोगों का पक्ष सुनेगी, उपलब्ध साक्ष्यों और जरूरी दस्तावेजों का परीक्षण करेगी। तय समय सीमा के अंदर जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।

प्रशासन ने दी चेतावनी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी की संलिप्तता या अनियमितता साबित होती है तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also Chaibasa News : आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपियों को 3 साल की सजा

Related Articles

Leave a Comment