Home » Pakur News: पाकुड़ में घरेलू विवाद में हुई खूनी वारदात, दामाद ने पत्नी और सास की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी फरार

Pakur News: पाकुड़ में घरेलू विवाद में हुई खूनी वारदात, दामाद ने पत्नी और सास की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी फरार

by Mujtaba Haider Rizvi
Pakur-Double-Murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pakur : झारखंड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित झेनागढ़िया गांव में बुधवार देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि अबरास अंसारी ने अपनी पत्नी 22 वर्षीय गुलचेहरा बीबी और 50 वर्षीय सास मेनजा बीबी पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अबरास अंसारी दूसरे राज्य में मजदूरी करता है और घटना वाले दिन ही अपने घर लौटा था। देर रात किसी बात को लेकर उसकी पत्नी और सास से कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। गुस्से में आरोपी ने चाकू निकालकर दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय घर में मौजूद मृतका की करीब सात वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने पहले मां और नानी से विवाद किया, फिर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद घर में मौजूद तीनों बच्चे रोने-चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह कोलकाता में मजदूरी करता है। एसडीपीओ कुमार गौरव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

Read also Jamshedpur News : गोलमुरी में पारिवारिक कलह से परेशान सिपाही मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

Related Articles

Leave a Comment