Home » Chaibasa News : आकाशीय बिजली गिरने से 9वीं के छात्र राज कालिंदी की मौत, गांव में शोक

Chaibasa News : आकाशीय बिजली गिरने से 9वीं के छात्र राज कालिंदी की मौत, गांव में शोक

छत्तू (देशी मशरूम/खुम्बी) चुनने जंगल गया था, पेड़ के नीचे बैठने के दौरान गिरी बिजली।

by Rajeshwar Pandey
Jamtara News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 9वीं के छात्र राज कालिंदी की मौत हो गई। राज जंगल की ओर गया था कि इसी बीच अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह घर से थोड़ी दूर एक पेड़ के नीचे बैठ गया।

कैसे हुआ हादसा

मृतक की मां ने बताया कि गुरुवार सुबह राज घर से जंगल की ओर छत्तू (देशी मशरूम/खुम्बी) चुनने गया था। रास्ते में मौसम खराब हो गया और जोरदार गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए राज एक पेड़ के नीचे रूक गया और उसी समय पेड़ पर बिजली (ठनका) गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से राज की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, शव भेजा गया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राज को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

परिवार और गांव में शोक

इस दर्दनाक घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। 14 साल के राज की असमय मौत से स्कूल और इलाके के लोग भी गमगीन हैं। ग्रामीण प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे है।

Read Also West Singhbhum News : NGT के आदेश के बाद भी गोइलकेरा से धड़ल्ले से हो रहा बालू परिवहन, रात में 10-12 डंपर दौड़े, 1 पकड़ाया 

Related Articles

Leave a Comment