Home » Breaking : मंईयां सम्मान योजना: 28 दिसंबर का कार्यक्रम स्थगित, लाभुकों को राशि ट्रांसफर जारी

Breaking : मंईयां सम्मान योजना: 28 दिसंबर का कार्यक्रम स्थगित, लाभुकों को राशि ट्रांसफर जारी

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार द्वारा 28 दिसंबर को आयोजित होने वाला मंईयां सम्मान योजना का भव्य कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इस निर्णय के कारण पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन है, जिसके चलते राज्य में 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर

हालांकि, मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 दिसंबर को नामकुम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से 5 महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करने वाले थे, लेकिन अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

कार्यक्रम स्थगित, नई तारीख बाद में घोषित होगी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि राजकीय शोक समाप्त होने के बाद किसी अन्य दिन यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय शोक के निर्देश

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद भारत सरकार ने 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान झारखंड में भी किसी भी प्रकार का राजकीय समारोह नहीं होगा। राज्य के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

हेमंत सरकार के संयुक्त सचिव द्वारा जारी आदेश में यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी राजकीय आयोजन राष्ट्रीय शोक के बाद ही किए जाएंगे।

Related Articles