Home » Dhanbad Crime: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव; मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Dhanbad Crime: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव; मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। विवाहिता का मायका बिहार के बक्सर जिले में है। घटना की सूचना पाकर मंगलवार को मायके वाले घटना स्थल पहुंचे। उनलोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई है। शादी के अभी एक ही साल पूरे हुए थे, बेटी की दुनिया उजड़ गई। घटना रविवार की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृत विवाहिता की पहचान अंजलि कुमारी के रूप में हुई है। उसका पति आशुतोष कुमार जब रात में काम से घर लौटा तो कमरे में पत्नी को फंदे से लटका देखा। इसके बाद जोड़ापोखर थाना पुलिस को सूचना दी। मायके वालों ने आत्महत्या पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि अंजलि के सिर और नाक से खून निकल रहा था और शरीर काला पड़ा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई कि अंजलि को पहले जहर दिया गया या फिर हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाया गया।

बच्चा नहीं होने पर प्रताड़ित करने का आरोप

उसके पिता जय बहादुर ने बताया कि अंजलि की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। शादी के बाद से ही बच्चा नहीं होने को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।

मृतका के देवर अभिषेक कुमार ने बताया कि रविवार शाम उसका भाई काम पर गया था और रात करीब 9 बजे लौटने पर अंजलि को फंदे से लटका देखा। उसने कहा कि पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी कहासुनी होती रहती थी।

वपुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

चांदमारी ग्राउंड के पास मिला युवक का शव

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी ग्राउंड के समीप मंगलवार को दहुहाटांड़ निवासी जितेश कुमार नामक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक के चाचा टुनटुन कुमार ने बताया कि जितेश सोमवार शाम काम से कुछ लोगों के साथ घर से निकला था। रात करीब 11 बजे उससे आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद लगातार फोन करने पर मोबाइल की घंटी बज रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। उनके अनुसार रात करीब 12:30 बजे एक बार कॉल रिसीव हुआ, जिसमें हल्की आवाज में किसी तरह का झगड़ा होने की बात सुनाई दी।

इसके तुरंत बाद फोन कट गया। फिर रात करीब 1:30 बजे से मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका था। आज सुबह धनसार थाना पुलिस को उसका शव मिला। धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को चांदमारी ग्राउंड के समीप लाकर फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर संदेह जताया गया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

Read Also: Jharkhand News: राज्यपाल ने झारखंड में अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर दिया जोर

Related Articles

Leave a Comment