
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देश और उपायुक्त राजीव रंजन के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 02 जुलाई 2026 से 08 सितंबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जा रहा है।
गुड़ाबांदा प्रखंड में आयोजित शिविर का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने किया। शिविर में कुल 341 लोगों ने आवेदन किया, जिनमें से 289 आवेदक ड्राइविंग टेस्ट एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद लर्नर लाइसेंस प्राप्त करने में सफल रहे। जबकि शेष आवेदनों में दस्तावेजों या अन्य निर्धारित मानकों की कमी पाए जाने के कारण नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
ड्राइविंग टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोरह तथा मोटरयान निरीक्षक सूरज हेम्ब्रम ने लर्नर लाइसेंस प्रदान किया।
शिविर के दौरान अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट और बुकलेट वितरित कर हेलमेट तथा सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की गई। शिविर के सफल आयोजन में जिला परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों और सड़क सुरक्षा टीम की सक्रियl भूमिका रही।
Read Also: Ranchi News: सावधान!राजधानी रांची में बिक रहे नकली पनीर-खोवा व घी,खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया खुलासा

