Home » Chaibasa Crime News : मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 7 मोबाइल सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

Chaibasa Crime News : मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 7 मोबाइल सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

Jharkahnd Hindi News : आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही झींकपानी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर और इचापुर गांव में रात के समय घरों में घुसकर मोबाइल चुराया था

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बुलेट सवार तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी के 7 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार एसपी अमित रेनू को सोमवार को सूचना मिली कि एक बुलेट मोटरसाइकिल पर तीन अपराधी पिछले कुछ दिनों से इलाके में घूम रहे हैं। ये सभी रात में गांवों में सो रहे लोगों के घरों में घुसकर मोबाइल चोरी करते हैं और बाद में कम दामों पर बेच देते हैं।

छापामारी दल का किया गया गठन

सूचना के सत्यापन के लिए तुरंत एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गितिलिपी मोड़ के पास बुलेट सवार तीन लोगों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अमन निषाद, सुरेन्द्र सुण्डी और हिमांशु पिंगुवा बताया।

आरोपियों के पास से सात मोबाइल बरामद

अमन निषाद तेज रफ्तार से बुलेट चला रहा था, जिसे देखकर गठित पुलिस टीम को उनकी बातचीत से कुछ आशंका हुई। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर तीनों के पास से कुल 7 मोबाइल बरामद किए गए।

रात के समय घरों में घुसकर करते थे मोबाइल चोरी

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही झींकपानी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर और इचापुर गांव में रात के समय घरों में घुसकर मोबाइल चोरी की थी। तीनों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

तीनों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड

घटना के संबंध में चाईबासा एसडीपीओ बाहमन टुटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधी अमन निषाद का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह 25 मार्च 2026 को ही जेल से बाहर आया था। वहीं दूसरा आरोपी हिमांशु पिंगुवा का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

पुलिस ने ग्रामीणों से सर्तक रहने की अपील की

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के मोबाइल खरीदने वालों का पता लगाया जा रहा है। बरामद मोबाइल के मालिकों की पहचान कर उन्हें लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात में घर के दरवाजे-खिड़की बंद रखें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

गिरफ्तार आरोपी

अमन निषाद (24 वर्ष), सुरेन्द्र सुण्डी उर्फ साहिल सुण्डी (23 वर्ष), हिमान्शु पिंगुवा उर्फ डीमेन।

Read Also- RANCHI NEWS: दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज महिला कर्मचारियों ने कंपनी के गेट पर किया प्रदर्शन, मिला आश्वासन

Related Articles

Leave a Comment