Home » Chaibasa News : चक्रधरपुर पूर्व उप मुखिया हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई हत्या, 5 गिरफ्तार

Chaibasa News : चक्रधरपुर पूर्व उप मुखिया हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई हत्या, 5 गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में 1 जून की रात पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य साजिशकर्ता बिजू चौधरी ने जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते सुपारी देकर हत्या करवाई थी।

आंगन में सोए पूर्व उप मुखिया को मारी गोली

घटना 1 जून 2026 की रात करीब 12:10 बजे की है। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुईगांव निवासी संजय बोयपोई अपने घर के आंगन में सोये हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चक्रधरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसपी के निर्देश पर बनी SIT टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने चाईबासा के निर्देशन में SIT टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर और थाना प्रभारी चक्रधरपुर ने किया। तकनीकी सहायता और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापामारी शुरू की।

5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

4 जून को पुलिस ने घटना में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गिरफ्तार आरोपी सुरेश सोय उम्र करीब 20 वर्ष, पिता सुगना सोय, निवासी उचीबीता (गाजीडीह), थाना टोकलो, जिला प. सिंहभूम चाईबासा।


कप्तान होनहांगा उर्फ टाटा उम्र करीब 31 वर्ष, पिता हरि चरण होनहांगा, निवासी कोटसोना, टोला तोडागसाई, थाना मुफ्फसिल, जिला प. सिंहभूम चाईबासा।


गुने हिन्दु अंगरिया उर्फ मोटा उम्र करीब 22 वर्ष, पिता स्व. सीरधर अंगरिया, निवासी हिजिया, टोला बान्दासाई, थाना चक्रधरपुर, जिला प. सिंहभूम चाईबासा। बुधू बोदरा उम्र करीब 27 वर्ष, पिता स्व. बुकली बोदरा, निवासी जोंको, थाना कराईकेला, जिला प. सिंहभूम चाईबासा।
बिजू चौधरी उम्र करीब 31 वर्ष, पिता गोपीनाथ चौधरी, निवासी गुईगांव, थाना चक्रधरपुर, जिला प. सिंहभूम चाईबासा।

पूछताछ में सभी ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

पूछताछ में सामने आया कि बिजू चौधरी का मृतक संजय बोयपोई से जमीन को लेकर विवाद था। दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी चल रही थी। इसी रंजिश के चलते बिजू चौधरी ने अन्य आरोपियों को सुपारी देकर संजय बोयपोई की हत्या करवाई। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

आरोपियों के पास से जब्त सामान

एक देशी कट्टा ,4 जिंदा गोली, 2 मोटरसाइकिल (पल्सर, स्प्लेंडर) और 4 मोबाइल

छापामारी टीम में शामिल

चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुअनि परमेश्वर उराँव, पुअनि रंजीत उराँव, पुअनि राजकिशोर तिवारी, सअनि बिरबल चौबे, सअनि दिलीप कुमार, सअनि शशिभूषण सामड, पुअनि चन्द्रशेखर (तकनीकी शाखा), सअनि गंगाराम पुरती (तकनीकी शाखा), सशस्त्र बल, चौकीदार चन्दन कांडेयांग, चक्रधरपुर थाना शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Comment