- गोइलकेरा के रेलवे क्रासिंग के पास हुई घटना, वंदे भारत ट्रेन से हुआ हादसा
Chaibasa : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रुमकुट गांव के सादो टोला निवासी 67 वर्षीय अंतु मेलगांडी के रूप में हुई है। सुबह करीब 11 बजे वह घर से बैंक जाने के लिए निकले थे।
रेलवे क्रासिंग के पास डाउन लाइन से एक मालगाड़ी के गुजरने के बाद वह रेल ट्रैक पार कर रहे थे कि अप लाइन से आ रही हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वंदे भारत ट्रेन करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। सूचना मिलते ही गोइलकेरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
इधर एक कार्यक्रम में गोइलकेरा पहुंचे विधायक जगत माझी को जब हादसे की जानकारी हुई तो वे भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

