Home » Chaibasa News : इग्नू दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरना शुरू, जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म

Chaibasa News : इग्नू दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरना शुरू, जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर 2026 में होने वाली टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र मूल्यांकन प्रभाग (SED) द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार ODL और Online Programmes के सभी पात्र विद्यार्थी Samarth Portal के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया थ्योरी पाठ्यक्रमों के लिए लागू होगी।

बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तय की गई है। इस अवधि के दौरान प्रत्येक थ्योरी कोर्स के लिए 200 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा।

वहीं 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक भी फॉर्म भरे जा सकेंगे, लेकिन इस दौरान विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा होगा। इसमें प्रत्येक थ्योरी कोर्स के लिए 200 रुपये के साथ 1100 रुपये विलंब शुल्क अतिरिक्त देना होगा।

इग्नू प्रशासन ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा फॉर्म केवल अपने Samarth Portal Login के माध्यम से ही भरें। साथ ही परीक्षा केंद्र और पात्र पाठ्यक्रमों का चयन करते समय सावधानी बरतें।

फॉर्म भरने से पहले विद्यार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका पंजीकरण वैध है, न्यूनतम अध्ययन अवधि पूरी हो चुकी है और जहां जरूरी है वहां असाइनमेंट जमा किए जा चुके हैं।

इग्नू ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते परीक्षा फॉर्म जमा कर दें, ताकि किसी तकनीकी या अन्य परेशानी से बचा जा सके। यह अधिसूचना 10 सितंबर 2026 को जारी की गई है।

Read Also Chaibasa News : चक्रधरपुर में डायन बिसाही का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला की पिटाई मामले में 4 लोग गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment