Home » Sahibganj News : रांगा में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Sahibganj News : रांगा में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

पंचायत के समझाने के बावजूद नहीं रुका था मारपीट का सिलसिला

by Rakesh Pandey
mango flyover deadbody
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत रांगा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांगु टोला में पति द्वारा पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान दुल्हन हेम्ब्रम के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पति धोना किस्कू ने बुधवार रात उसकी बेरहमी से पिटाई की और बाद में शव को उसके मायके स्थित चाचा के आंगन में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका के चाचा व ग्राम प्रधान ढेपांग हेम्ब्रम ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे धोना अपने घर के आंगन में पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर वे और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन वह पत्नी को पीटता रहा। ग्रामीणों के सख्त विरोध के बाद उसने मारपीट बंद की। उस समय दुल्हन बेहोश हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने घटना के बाद आरोपी पर नजर रखी और पंचायत कर उसे पत्नी का इलाज कराने तथा दोबारा मारपीट नहीं करने की हिदायत दी। इसके बावजूद अगले दिन 9 सितंबर 2026 की शाम करीब 4 बजे धोना ने फिर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी।
ग्राम प्रधान के विरोध करने पर आरोपी पत्नी को आंगन से घसीटकर घर के अंदर ले गया और दरवाजा बंद कर लिया। देर रात तक अंदर से मारपीट और महिला की चीख-पुकार सुनाई देती रही। ग्रामीणों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई।

अगली सुबह दुल्हन हेम्ब्रम का शव उसके चाचा के आंगन में पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। रांगा के थाना प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Read Also- Dhanbad News : पंचमुखी मंदिर के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप, चार दिन पहले पत्नी से हुआ था अलगाव

Related Articles

Leave a Comment