Home » Jamshedpur News: जुगसलाई में एक आर्म्स पेडलर गिरफ्तार, कार से मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद

Jamshedpur News: जुगसलाई में एक आर्म्स पेडलर गिरफ्तार, कार से मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने वाले एक संगठित आपराधिक गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियारों की मैगजीन, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है।वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सूचना थी कि हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करने वाले गिरोह का एक सक्रिय सदस्य जुगसलाई क्षेत्र में आने वाला है।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आजादनगर निवासी 27 वर्षीय सैयद अदनान मिर्जा को सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (जेएच-01डीएफ-9259) के साथ हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर कार की पिछली सीट के नीचे बने गुप्त स्थान से दो लोहे की पिस्टल मैगजीन बरामद की गईं। दोनों मैगजीन में दो-दो 7.65 एमएम के जिंदा कारतूस लोड थे।पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन, चार जिंदा कारतूस, दो पिस्टल मैगजीन और स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त कर लिया।

इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गिरोह के सदस्यों और अन्य लोगों को आवश्यकता के अनुसार हथियार और गोलियां उपलब्ध कराता था। मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सैयद अदनान मिर्जा के खिलाफ गोलमुरी थाना में वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है।छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान सहित थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

Read also – Eid e Ghadeer : कल झारखंड में धूमधाम से मनाई जाएगी ईद-ए-गदीर, इसी दिन हुआ था हजरत अली की इमामत का ऐलान, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हुसैनाबाद आदि शहरों में आज आयोजित की गईं महफिलें

Related Articles

Leave a Comment