Home » Jamshedpur News : अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य ने जमशेदपुर में की UCIL की समीक्षा, जनजातीय कर्मियों के प्रमोशन पर फंसा पेंच

Jamshedpur News : अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य ने जमशेदपुर में की UCIL की समीक्षा, जनजातीय कर्मियों के प्रमोशन पर फंसा पेंच

इससे पहले आयोग के आठ सदस्यीय दल ने जादूगोड़ा के मेचुआ, इचरा सहित यूरेनियम प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया

by Mujtaba Haider Rizvi
jadugora meeting asha lakra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में जमशेदपुर स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में यूसीआईएल के सीएमडी डॉ. के. आनंद राव, निदेशक बी.के. दास समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले आयोग के आठ सदस्यीय दल ने जादूगोड़ा के मेचुआ, इचरा सहित यूरेनियम प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं जानीं। ग्रामीणों ने पेयजल, शिक्षा, रोजगार, मुआवजा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।

बैठक में जनजातीय कर्मचारियों की पदोन्नति, आवास और सेवा संबंधी मामलों की भी समीक्षा हुई। आयोग ने लंबित समस्याओं के नियमानुसार समाधान और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। यूसीआईएल को आयोग के निर्देशों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया।

Read also Jamshedpur Crime: सोनारी में कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी गई रंगदारी, नामजद एफआईआर दर्ज

Related Articles

Leave a Comment