
Jamshedpur : प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त पूर्व डीएसपी स्वर्गीय महेश्वरी प्रसाद यादव के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को साकची स्थित भारतीय ओबीसी विचार मंच के कार्यालय के समक्ष श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष राजबल्लव साहू ने की, जबकि संचालन संस्था के सचिव राजकुमार यादव ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय महेश्वरी प्रसाद यादव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि महेश्वरी प्रसाद यादव सामाजिक न्याय की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने अपने जीवनकाल में शोषित, पीड़ित और गरीब लोगों की मदद करने के साथ उन्हें न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया। सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सेवा भावना को लंबे समय तक याद किया जाएगा। सभा के अंत में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेता विजय यादव, पुरंदर नारायण सिंह, रविंद्र प्रसाद, जितेंद्र यादव, रुकमणी साहू, योगेंद्र यादव, सुजीत शर्मा, जगदीश प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद यादव, शंभू सिंह गांधी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, महेंद्र प्रसाद, राकेश साहू, धर्मेंद्र वर्मा, विनोद यादव, शंभू शरण, गणेश प्रसाद यादव, मिथिलेश कुमार, सूरज नाथ सिंह, मनदीप यादव, अखिलेश कुमार, विपिन वर्मा, प्रभात कुमार, भोला रवानी, दिलीप कोमल, अजीत यादव, गणेश राय, योगेंद्र सिंह, अनिल कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

