Home » West singhbhum news : मझगांव जैसी घटनाओं पर रोक के लिए गांव-गांव में होगी ग्राम सभा, सौंपेंगे रिपोर्ट

West singhbhum news : मझगांव जैसी घटनाओं पर रोक के लिए गांव-गांव में होगी ग्राम सभा, सौंपेंगे रिपोर्ट

मानकी मुंडा संघ ने कुमारडुंगी व मझगांव के सभी मुंडा-मानकी को सौंपा शांति बहाल करने का दायित्व

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : सामाजिक सौहार्द, पारंपरिक ग्राम स्वशासन व्यवस्था और शांति कायम रखने के उद्देश्य से मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय समिति ने महत्वपूर्ण पहल की है। रविवार को मंगलाहाट रेस्ट हाउस चाईबासा में आयोजित केंद्रीय बैठक में हाल ही में मझगांव प्रखंड में हुई घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गांव-गांव ग्राम सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा ने की। उन्होंने कहा कि मझगांव में घटी घटना समाज के लिए चिंताजनक है और इसकी पुनरावृत्ति किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए।

समाज में शांति, आपसी विश्वास और भाईचारा बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि समाज में शांति, आपसी विश्वास और भाईचारा बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे समय में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था से जुड़े मुंडा-मानकी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कुमारडुंगी एवं मझगांव प्रखंड के सभी मुंडा-मानकी अपने-अपने गांवों में अविलंब ग्राम सभा आयोजित करेंगे। ग्राम सभाओं में वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों की समीक्षा की जाएगी तथा शांति, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। साथ ही ग्राम सभा के निर्णयों एवं स्थानीय स्थिति की विस्तृत प्रतिवेदन केंद्रीय समिति को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

ग्राम सभा केवल परंपरा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का सबसे प्रभावी मंच

श्री पिंगुवा ने कहा कि ग्राम सभा केवल परंपरा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का सबसे प्रभावी मंच है। यदि गांव स्तर पर समय रहते संवाद स्थापित हो, तो किसी भी प्रकार के तनाव को बढ़ने से रोका जा सकता है। बैठक में उपस्थित सभी मानकी-मुंडाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में शांति, एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। केंद्रीय समिति ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, कानून का सम्मान करने तथा सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि ग्राम सभाओं से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में मौजूद थे दलपत देवगम, कृष्ण सामड, बागुन सोय, साधुचरण झोंको, दीपू सवैयां, रामेश्वर कुन्टिया,रोबिन पाड़ेया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read Also Chaibasa news : इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के कुश मूंधड़ा चैंपियन

Related Articles

Leave a Comment