Home » Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें! गया रेलखंड पर यात्रा करने वाले हैं तो जरूर पढ़ लें यह खबर; कई ट्रेनों का रूट बदला, 20 दिनों का ब्लॉक

Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें! गया रेलखंड पर यात्रा करने वाले हैं तो जरूर पढ़ लें यह खबर; कई ट्रेनों का रूट बदला, 20 दिनों का ब्लॉक

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। यात्रीगण कृपया ध्यान दें!यदि आप गया रेलखंड पर यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इस रूट में चलने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। गया जंक्शन पर सीसी एप्रन हटाने के कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा ब्लॉक लिया है।इससे रेल परिचालन पर व्यापक असर पड़ेगा।

रेलवे सूत्रों के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत लाइन संख्या-1 पर 16 मई तक 20 दिनों का ब्लॉक लागू किया गया है। इस अवधि में गया रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

इन ट्रेनों के परिचालन पर असर

ब्लॉक के कारण 4 मई से 16 मई तक गाड़ी संख्या 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट–हटिया कोसी सुपर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।

यह ट्रेन अब बख्तियारपुर लिंक केबिन, राजगीर, तिलैया जंक्शन और बंधुआ होकर संचालित होगी। वहीं धनबाद–पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से पटना जंक्शन, जटडुमरी, इस्लामपुर, तिलैया और बंधुआ के रास्ते चलेगी।

इन ट्रेनों का परिचालन गया जंक्शन से पूरी तरह बंद रहेगा तथा कई स्टेशनों पर ठहराव भी रद कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बंधुआ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दी गई है।

इसके अलावा गया से चलने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से किया जाएगा, जिनमें गया–एएनवीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस और एकात्मता एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अद्यतन जानकारी ले लेने की अपील की है।

Read Also:

Related Articles

Leave a Comment