Home » Jamshedpur News: बोकारो से टाटानगर स्टेशन आ कर करता था मोबाइल की चोरी, RPF ने दबोचा

Jamshedpur News: बोकारो से टाटानगर स्टेशन आ कर करता था मोबाइल की चोरी, RPF ने दबोचा

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी 37 वर्षीय उत्तम पासी है। वह बोकारो जिले के नवाडीह का रहने वाला बताया गया है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर की शाम टाटा-यशवंतपुर ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। शिकायत मिलने के बाद RPF और GRP ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान होने के बाद उसे टाटानगर स्टेशन से चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही मोबाइल चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता और आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त और रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद सहित आरपीएफ और जीआरपी की टीम शामिल रही।

Read also – Jamshedpur Rail News: रेलवे साइडिंग के प्रदूषण से हल्दीपोखर में बढ़े सांस के मरीज, NGT टीम पहुंची जांच करने; लोगों ने रखी ये मांग

Related Articles

Leave a Comment