
Jamshedpur : हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों की पुण्य स्मृति में सामाजिक संस्था ‘कोशिश (एक मुस्कान लाने की)’ की ओर से कल रविवार को 9वां महारक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।
शिविर का आयोजन रविवार, 27 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक सूर्य मंदिर, सोन मंडप, सिदगोड़ा में किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। संस्था की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे समय निकालकर शिविर में पहुंचें और रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दें।
शिविर की जानकारी :
दिनांक : 27 सितंबर 2026 (रविवार)
समय : सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक
स्थान : सूर्य मंदिर, सोन मंडप, सिदगोड़ा
आयोजक : कोशिश (एक मुस्कान लाने की)
संपर्क : 7488189277, 7991193541

