
Jamshedpur News : पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्मोत्सव “जड़ी-बूटी दिवस” के रूप में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत मध्य एवं उच्च विद्यालय, लक्ष्मीनगर में विद्यार्थियों को औषधीय पौधों के महत्व की जानकारी दी गई तथा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ यज्ञ-हवन और भजन-सत्संग
इसके बाद बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के भजन एवं आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भजन, सत्संग और औषधीय जड़ी-बूटियों के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया।
प्रबुद्धजनों और योग साधकों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैनेजमेंट गुरु चंदेश्वर खां, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूडिया, शिक्षाविद अनिरुद्ध प्रसाद त्रिपाठी ‘अशेष’, पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, पतंजलि लीगल सेल प्रभारी अधिवक्ता सतीश सिंह, जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, महासचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, वरिष्ठ योग शिक्षक शिव प्रसाद सिंह, गुलाब सिंह, रामबाबू सिंह, उमापति लाल दास, वरिष्ठ महिला योग शिक्षिका आरती सिन्हा, कमला वास्तकोटि, नीलम, कुमकुम सिंह, बबीता देवी, नमिता साव, युवा कार्यकर्ता विपिन कुमार, श्रीराम सिंह, राजेश कुमार दास, देवेन्द्र सिंह, लम्बोदर आचार्य तथा प्रणव साव सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद अपनाने का दिया संदेश
वक्ताओं ने कहा कि औषधीय पौधों का संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार समय की आवश्यकता है। जड़ी-बूटी दिवस के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण और आयुर्वेद आधारित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

