Home » Jamshedpur News: मानगो में बढ़ती गंदगी बनी स्वास्थ्य संकट, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Jamshedpur News: मानगो में बढ़ती गंदगी बनी स्वास्थ्य संकट, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने प्रशासन और नगर निगम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो इलाके में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। डिमना रोड, श्याम नगर, गुरुद्वारा रोड, आजाद बस्ती रोड नंबर-5 और ओल्ड पुरुलिया रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कचरे के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सड़कों और गलियों में फैली गंदगी अब सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियों का खतरा भी बन चुकी है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों से नियमित कचरा उठाव नहीं हो रहा है।

हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कचरा सड़कों तक फैल गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को मजबूरी में गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।बारिश के मौसम में स्थिति और ज्यादा भयावह हो जाती है। कचरा बहकर नालियों और सड़कों में फैल जाता है, जिससे जलजमाव, बदबू और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है। इससे डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

आंदोलन की चेतावनी

इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने प्रशासन और नगर निगम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मानगो की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।सौरभ विष्णु ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि तुरंत विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए और बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग व दवा का छिड़काव कराया जाए।

Related Articles